{"_id":"f76034084cdd6b9c98812f769b848a87","slug":"mplad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि में सेंधमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि में सेंधमारी
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आंवला के पैड पर एक पत्र गांव मरौरी के भगवान सिंह मेमोरियल स्कूल, गांव ग्योति के जगन्नाथ स्कूल, सिंकदराबाद के मोरपाल सिंह स्कूल और गांव म्याऊं के मोर सिंह स्कूल में कक्ष निर्माण को तीन तीन लाख रुपये सांसद निधि से दिलाए जाने को डीएम को दिया गया। डीआरडीए ने इस पैड (पत्र) की स्वीकृतियों से जब सांसद को अवगत कराने के लिए प्रति भेजी तो सांसद दंग रह गए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनकी इन स्कूलों के संबंध में किसी से कोई बात नहीं हुई है, न ही इन स्कूलों के प्रबंधक उनसे आकर मिले हैं। अपने प्रतिनिधि द्वारा दिए गए पैड को तो उन्होंने ठीक बताया लेकिन पैड पर सांसद निधि से धन देने की बात पर असहमति जताई।
अगर, डीआरडीए सांसद को आखिर समय में अवगत कराने की प्रक्रिया को नहीं अपनाता तो पैड के आधार पर ही उन स्कूलों को धन मिल जाता। सूत्रों का कहना है कि कुछ खास लोगों को उपकृत करने के लिए यह साजिश की गई है।
विज्ञापन
अगर, डीआरडीए सांसद को आखिर समय में अवगत कराने की प्रक्रिया को नहीं अपनाता तो पैड के आधार पर ही उन स्कूलों को धन मिल जाता। सूत्रों का कहना है कि कुछ खास लोगों को उपकृत करने के लिए यह साजिश की गई है।
विज्ञापन