फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Motorcyclist killed, two injured in collision with truck

Budaun News: ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो घायल

Wed, 14 Oct 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, two injured in collision with truck
बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को घेरे खड़ी पुलिस। संवाद
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास बंद पड़ी एक लेन के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। देर रात एक बाइक सवार ने मेडिकल कॉ़लेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र में गांव कुड़ानरसिंहपुर के ठीक सामने हुआ। ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार भवानीपुर निवासी यादराम (50) और उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नितेश (25) पुत्र रक्षपाल निवासी गांव हजरतगंज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां गंभीर घायल यादराम की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, यादराम अपने ही परिवार के बीमार युवक को देखने तो नितेश घरेलू काम से बाजार जा रहे थे। पीछे से ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद ट्रक को उसका चालक बाइपास की ओर भगा ले गया। बाइकों से पीछा करते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक चालक को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चालक समेत ट्रक कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। दो अन्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed