फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Motorcyclist killed after being struck by a vehicle

Budaun News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार को मौत

Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being struck by a vehicle
फाइल फोटो अशोक कुुमार
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव नगला डल्लू और खैरी के बीच मंगलवार रात किसी वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें बिल्सी के सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम निजामपुर निवासी अशोक कुमार (55) पुत्र कल्लू मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में उघैती थाना क्षेत्र के करियामई गांव गए थे। शाम करीब आठ बजे वह बाइक से अपने गांव निजामपुर लौट रहे थे। नगला डल्लू और खैरी गांव के मध्य पहुंचते ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed