{"_id":"695d5c961afc1447e401b777","slug":"motorcyclist-farmer-dies-in-road-accident-his-brother-seriously-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1036-154447-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। स्रोत-ग्रामीण
उसहैत। उसहैत थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा क्षेत्र के गांव गाड़िया हर्दोपट्टी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान नन्हे लला (35) पुत्र जयराम निवासी खजुरानगला थाना उसहैत के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक दीपू (30) पुत्र प्रेमपाल, निवासी खजुरानगला, बताया गया है। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गांव गाड़िया हर्दोपट्टी में एक तेरहवीं की दावत में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा दोनों घायलों को जिला अस्पताल बदायूं ले गई, जहां चिकित्सकों ने नन्हे लला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सात बच्चों के पिता थे नन्हे लला
परिजनों के मुताबिक, मृतक नन्हे लला खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके सात छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।