{"_id":"6ac3e93a1f5069319300b311","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-truck-friend-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174749-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस के साथ मौके पर जुटे लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। बदायूं से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के घायल दोस्त को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मुजरिया और सहसवान क्षेत्र में दो ट्रकों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी है।
हादसा बदायूं रोड पर जजपुरा मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी यामीन (28) पुत्र हामिद अली उर्फ बल्लू अपने दोस्त गांव के ही मुशाहिद (20) पुत्र मकसूद के साथ सुबह में किसी काम से बदायूं गए थे। लौटते समय दोनों बाइक सवारों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ट्रक को उझानी के रास्ते सहसवान की ओर भगा ले गया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी अपने वाहन से दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने यामीन को पहले से ही मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुशाहिद का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस कर्मियों ने ट्रक के बारे में इलाके के लोगों से जानकारी की। भीड़ में मौजूद लोगों ने ट्रक जिस रंग का बताया, उसके आधार पर मुजरिया और सहसवान पुलिस ने दो ट्रकों को रोक लिया। हादसे के बारे में दोनों के चालक से जानकारी की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके यामीन का शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम परिवार के लोग यामीन का शव लेकर बसोमा पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
तीन भाइयों में मझले थे यामीन
सड़क हादसे में यामीन की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। बसोमा निवासी हामिद अली के तीन बेटों में यामीन मझले थे। छोटे भाई जीशान ने बताया कि यामीन के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी निशा को शुरू में हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। शव घर पहुंचने से पहले जब उन्हें पति की मौत का पता लगा तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। बदहवास निशा के सिर से पति तो बच्चों से उनके पिता का साया उठ गया है।