{"_id":"6ad7b462cb32da85fe0b4c57","slug":"motorcycle-skids-while-being-overtaken-by-a-pickup-truck-prd-personnel-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175886-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप के ओवरटेक करने पर बाइक फिसली, पीआरडी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप के ओवरटेक करने पर बाइक फिसली, पीआरडी जवान घायल
विज्ञापन
घायल पीआरडी जवान मोर सिंह। संवाद
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर गांव बेरमई बुजुर्ग के पास सोमवार शाम करीब छह बजे एक पिकअप के ओवरटेक करने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया गया।
गांव खौसारा निवासी पीआरडी जवान मोर सिंह पुत्र जगन्नाथ सोमवार शाम बाइक से ड्यूटी करने के लिए बिल्सी कोतवाली आ रहे थे। इसी दौरान शाहबाद-कछला हाईवे पर गांव बेरमई बुजुर्ग के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में मोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर संबंधित कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
बाइक फिसलने से युवक घायल
उझानी। दिल्ली हाईवे स्थित गांव अथइया मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल सवार से बचाने की कोशिश में बाइक फिसलने से सहसवान निवासी नईम अहमद (25) पुत्र रमजानी घायल हो गए।
विज्ञापन
हेलमेट लगाए होने की वजह से उनके सिर में चोट नहीं आई, लेकिन उनके दोनों पैर लहूलुहान हो गए। दूसरे बाइक सवार परिचित युवक ने नईम का बाइपास स्थित निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार कराया। सूचना के बाद उनके परिजन भी आ गए। परिवार के लोग उन्हें घर ले गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
--