{"_id":"69adcac4aba13efc3709be54","slug":"motivated-to-vote-in-nss-camp-badaun-news-c-123-1-sbly1001-158816-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एनएसएस शिविर में मतदान करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एनएसएस शिविर में मतदान करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के दौरान मौजूद अतिथि व अन्य। स्रोत कॉलेज
बदायूं। गांव नरऊ बुजुर्ग में चल रहे राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस की स्वामी विवेकानंद इकाई के विशेष शिविर के छठे दिन नारी सशक्तीकरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्राम की महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने, स्वच्छता बनाए रखने व अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डोर-टू-डोर जाकर महिलाओं को आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं।
बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान देना और प्राप्त करना सबसे पुनीत कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति की पहली शिक्षिका उसकी मां होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि आज की नारी ज्ञान, विज्ञान, तकनीक सहित कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आधी आबादी की प्रतिभा का सही उपयोग करने के लिए जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, पवन कुमार, मोहन आदि मौजूद रहे।