फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother of Athena Shruti became the topper

मदर एथीना की श्रुति बनीं टॉपर

Mon, 25 May 2015 08:26 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 25 May 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mother of Athena Shruti became the topper

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) इंटरमीडिएट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस बार मदर एथीना स्कूल टॉप पर रहा। यहां की कक्षा 12 की श्रुति रस्तोगी ने 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान अर्जित किया। जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर ब्लूमिंगडेल स्कूल परचम लहराने में सफल रहा। संयुक्त रूप से 96 फीसदी अंक हासिल कर कक्षा 12 के सचिन राठौर और दिव्यम सिंह जिले में दूसरा स्थान बनाने में सफल रहे जबकि संयुक्त रूप से ब्लूमिंगडेल के हिमांशु और शुभम गोयल तीसरे स्थान पर रहे। टॉपर्स के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिली। मदर एथीना और ब्लूमिंगडेल कॉलेज में जश्न जैसा माहौल रहा। वहीं घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्टूडेंट्स ने इसे कड़ी मेहनत का नतीजा बताया।

विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल इस बार भी अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। ककराला रोड स्थित मदर एथीना ने वर्ष 2015 इंटरमीडिएट के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। श्रुति रस्तोगी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। उन्होंने इंग्लिश में 97, फिजिक्स में 94, केमिस्ट्री में 99, गणित में 97, फिजिकल एजुकेशन में 97 प्रतिशत अंक पाए। वहीं श्याम नगर स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल भी जिले में शानदार परिणाम देते हुए संयुक्त टॉपर्स दिए। यहां सचिन राठौर तथा दिव्यम सिंह ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें सचिन ने अंग्रेजी में 95, हिंदी में 97, केमिस्ट्री में 95, बायो में 98, फिजिक्स 95 नंबर प्राप्त किए। इसी प्रकार दिव्यम ने अंग्रेजी में 95, फिजिकल एजुकेशन में 99, गणित में 96, फिजिक्स में 95 तथा केमिस्ट्री में 95 नंबर पाए। तीसरे स्थान पर भी ब्लूमिंगडेल ने बाजी मारी। यहां भी संयुक्त रूप से हिमांशु ने इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 99, गणित में 95, कंप्यूटर साइंस में 98 तथा शुभम गोयल ने अंग्रेजी में 95, फिजिकल एजुकेशन में 95, गणित में 95, फिजिक्स 95, केमिस्ट्री में 95 नंबर हासिल कर 95 फीसदी अंक हासिल किए। बच्चों के जिले में स्थान पाने पर दोनों स्कूलों में जश्न जैसा माहौल रहा। मदर एथीना में प्रिंसिपल शीबा खान ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। वहीं ब्लूमिंगडेल स्कूल में निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, प्रिंसिपल वंदना सक्सेना, पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी को मिठाई खिलाते हुए नाम रोशन करने पर बधाई दीं। टॉपर्स के घरों में भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


आरके पब्लिक स्कूल में रेशू माहेश्वरी टॉपर
सीबीएसई बोर्ड के इंटर ऍग्जाम में आरके पब्लिक स्कूल के 35 में से 15 स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी अंक अर्जित किए हैं। हालांकि सभी उत्तीर्ण हो गए लेकिन रेशू माहेश्वरी ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल को टॉप कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई का रिजल्ट आया तो स्कूल के डायरेक्टर अंबरीश अग्रवाल और प्रधानाचार्य सुशील कवि ने उसे देख स्टॉफ की मौजूदगी में खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 35 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल में टॉपर रही रेशू माहेश्वरी को 79.8 फीसदी अंक मिले हैं। रेशू सहसवान में मोहद्दीनपुर निवासी अनुज माहेश्वरी की बेटी है। 79.2 प्रतिशत अंक के साथ राशि वार्ष्णेय ने स्कूल में द्वितीय स्थान पाया है। 74.6 फीसदी अंक के साथ यश देव वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रहा।

रिजल्ट की खुशी से उत्साहित डायरेक्टर और प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र और छात्राओं से भी फोन पर बात की। अग्रवाल ने बताया कि मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल स्टॉफ में कोआर्डिनेटर सोमेश सक्सेना, नैना माहेश्वरी, अमित शर्मा, तुषा वार्ष्णेय, पंकज पाठक, अनुराग मित्तल, प्रशांत तोमर, आदित्य मिश्रा, सुनील कुमार टपरियाल और ऋतु शर्मा आदि ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed