{"_id":"6456b1b29aeb6cfbee032738","slug":"mother-in-law-pushed-her-pooja-fell-in-the-pot-of-boiling-oil-badaun-news-c-4-1-147324-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सास ने दिया था धक्का, खौलते तेल की कढ़ाही में गिरी थी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सास ने दिया था धक्का, खौलते तेल की कढ़ाही में गिरी थी पूजा
Sun, 07 May 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 07 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव करियामई के रहने वाले राजपाल की पुत्री कन्यावती उर्फ पूजा संदिग्ध हालात में छत से नीचे खौलते तेल की कढ़ाही में गिरी थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। आरोप है कि उसकी सास ने उसे धक्का दिया था। पूजा के ससुराल वालों ने चार दिन तक मायके वालों को कोई सूचना नहीं दी और वह झोलाछाप से इलाज कराते रहे। बाद में मायके वालों को सूचना मिली तो उन्होंने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत होने के बाद मायके वालों ने दहेज लोभियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव करियामई निवासी राजपाल ने 25 दिसंबर, 2020 को अपनी बेटी कन्यावती की शादी संभल जिले के गांव मझोला के रहने वाले वेदपाल के पुत्र सुखदेव के साथ की थी। राजपाल ने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज दिया था। फिर भी सुखदेव और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा की सास मालवती ने उस वक्त पूजा को छत से धक्का दे दिया जब वह छत के छज्जे पर खड़ी थी।
इधर, मझोला गांव में घटना को लेकर बताया गया कि पूजा संदिग्ध हालात में छत से गिरी थी। गांव में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसके लिए उसी छत के नीचे कढ़ाही में तेल खौल रहा था। उसी कढ़ाही के तेल के छींटे उसके ऊपर गिरे, जिससे वह झुलस गई। पूजा के ससुराल वालों ने यह मामला चार दिन तक दबाए रखा। 13 मार्च को मायके वालों को किसी और ने जानकारी दी तो वे पूजा की ससुराल पहुंचे। वहां घर में ही इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
राजपाल और उसके परिजनों ने पूजा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस दौरान पूजा के परिजनों ने 16 अप्रैल को ससुरालीजनों के खिलाफ बहजोई पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 अप्रैल को आरोपी पति सुखदेव, जेठ नीरज, सास मालवती, ससुर वेदपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पूजा की मौत के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद मायके वालों ने ही शव की अंत्येष्टि की। उसकी मौत की सूचना के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई यहां नहीं आया।