{"_id":"6849da7237d564f5b60ba82f","slug":"mother-and-child-died-after-operation-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140981-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा की मौत
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते परिवार के लोग। संवाद
बदायूं। सहसवान के निजी अस्पताल में प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सैफई ले जाने लगे तो कासगंज के पास जच्चा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव धोबई निवासी उमेश की पत्नी नन्ही देवी (26) को बुधवार करीब नौ बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसको कस्बे के ही एक निजी नर्सिंग होम में ले गए और भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने परीक्षण कर बताया कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई है। जल्द ही ऑपरेशन करना होगा। परिजनों ने ऑपरेशन की अनुमति दे दी। डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो बच्चा मृत निकला। कुछ ही देर बाद प्रसूता को तेज रक्तस्त्राव होने लगा। यह देख डॉक्टर घबरा गए। उन्होंने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिवार के लोग बरेली पहुंचे तो डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी। वहां ले जाते समय कासगंज के पास महिला की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।