{"_id":"579623a94f1c1b8f0221e173","slug":"most-staff-at-the-health-center-was-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र पर मिला अधिकांश स्टाफ गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र पर मिला अधिकांश स्टाफ गैरहाजिर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ गैरहाजिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र एवं स्कूलों का निरीक्षण
निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने सोमवार को नगर एवं इस्लामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत क्षेत्र के आधा दर्जन प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक समेत अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित मिला। निरीक्षण आख्या तैयार कर डीएम को प्रेषित की गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
उपजिलाधिकारी ने करीब आठ बजे नगर के सिरासोल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर एचबी माधुरी, नर्स नीलम कुमारी, लता सक्सेना, वार्ड व्याय शैलकुमारी उपस्थित मिलीं। यहां तैनात अधीक्षक डॉ.कृष्ण कुमार, डॉ. पंकज कुमार, पीएमडब्लू भुवनेश कुमार, बीसीपीएम रेखा रानी, ऑपरेटर केशव उपाध्याय, नीरज, स्टाफ नर्स नीलम, सुषमा सिंह, नूपुर, एलटी मनोज कुमार, एसटीएस आरआर सक्सेना, एसएलटीएस इजहार मुहम्मद, बीएएम फराह खान, तापस, एमओ प्रगति शर्मा, नीरेश कुमार, स्वेता माहेश्वरी, पीके शर्मा, जयश्री, एससी सुरेश चंद्र, एचबी संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, डब्ल्यूबी प्रेमचंद्र, मायादेवी, धनदेवी, शैलमणि सिंह अनुपस्थित मिलीं। साथ ही ओपीडी में ताला लटका मिला।
विज्ञापन
इसके बाद 08-25 बजे पर उच्च प्राथमिक स्कूल खैरी का निरीक्षण किया। जहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुड्डो गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक स्कूल पर प्रधानाध्यापक समेत सुधा रानी अनुपस्थित मिली। उच्च प्राथमिक स्कूल पिंडौल पर अनुदेशक मीरा, आदेश कुमार मिले। प्राथमिक स्कूल पिंडौल पर रीना रानी चिकित्सा अवकाश पर मिली। शिखा रानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अफरोज बेगम, ब्रजेश सहायिका गैरहाजिर मिलीं। नरैनी स्थित प्राथमिक स्कूल पर अनुदेशक कुमुमलता गैरहाजिर मिलीं। यहां पंजीकृत 60 में से मात्र 10 बच्चे ही मौके पर मिले। प्राथमिक स्कूल टिटौली अनुदेशक शैलेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने साढ़े नौ बजे इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां डा.अदीबा वशी खां, डा.फातिमा बी, रामसिंह, मुंगा देवी, रेखा रानी, राजबिंदर कौर, प्रेमकुमार, मुकेश कुमारश्, सत्यप्रकाश, सुरेश भकुमार, विपिन कुमार, वंदना, नेहा सिंह, सुनीता गुप्ता, कामनी चौहान गैरहाजिर मिले। सभी की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन