फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than three lakh Kanwariyas left from Gangaghat, the highway was drenched in saffron color

Budaun News: गंगाघाट से निकले तीन लाख से अधिक कांवड़िये, हाईवे भगवा रंग में सराबोर

Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
More than three lakh Kanwariyas left from Gangaghat, the highway was drenched in saffron color
कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।
उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा के चौथे पड़ाव की ओर निकले कांवड़ियों की टोलियों से गंगाघाट और बरेली-मथुरा हाईवे भगवा रंग में सराबोर हो गया। भगवान भोलेनाथ के जयकारे भी गूंज उठे। घाट पर उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। रविवार तड़के से देर रात तक करीब तीन लाख कांवड़ियों के निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन

सावन महीना के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने से पहले कछला घाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला तड़के से शुरू हो गया। बाइक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से पूरे दिन घाट पर पहुंचते रहे कांवड़ियों ने सबसे पहले गंगा स्नान किया। पूजन के बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू की तो घाट से लेकर हाईवे तक भोले के जयकारे ही सुनाई दिए।
विज्ञापन

कांवड़ियों की टोलियों में महिला और बच्चों के अलावा बुजुर्ग भी दिखे। कांवड़िये ही एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए शिव मंदिरों की ओर बढ़ते गए। गंगाघाट के आसपास के दुकानदारों में चंद्रपाल ने बताया कि तड़के से लेकर देर रात तक करीब तीन लाख कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बाइक सवार कांवड़ियों की टोलियां अधिक रहीं। बाइक सवार टोलियों में युवा कांवड़ियों की संख्या ज्यादा थी। बता दें कि अधिकतर कांवड़िये शाहजहांपुर के पटना देवकी, गोला गोकर्णनाथ, बरेली के कालीबाड़ी और टीबरीनाथ मंदिर, आंवला के गौरीशंकर मंदिर, बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।


दिल खोलकर की कांवड़ियों की सेवा, भंडारों में बांटे लजीज पकवान
उझानी। कांवड़ियों की सेवा के लिए रविवार को कछला से लेकर बदायूं तक 50 से अधिक स्थानों पर भंडारे नजर आए। लिंक रोड मोड़ के पास पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने हर साल की तरह भंडारा कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। नीरज माहेश्वरी, रानी सिंह पुंडीर, कुक्कू सक्सेना, गोपीबल्लभ शर्मा, प्रवीण शर्मा, स्नेह शर्मा, वीरेश गुप्ता आदि ने भी सेवा की।
सराफ आलोक अग्रवाल ने छतुइया के पास भंडारा कराया। शुरूआत फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल और पालिका सदस्य जया अग्रवाल ने कराई। खाटू श्याम मंदिर के पास समाजसेवी रवि प्रताप सिंह और मुकेश शर्मा ने भंडारा कराया। बाजार में बादशाह वार्ष्णेय, चौराहे पर दुकानदारों ने सामूहिक रूप से तो मीत पैलेस के पास अरविंद ने भंडारा कराया। संवाद



मनौना धाम के ओमेंद्र महाराज ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
उझानी। कांवड़ियों की सेवा में मनौना धाम के महंत ओमेंद्र महाराज हेलीकॉप्टर से निकले। उन्होंने आंवला स्थित अपने धाम से हवाई यात्रा शुरू की। आंवला से कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर के जरिये फूलों की बारिश करते हुए वह बदायूं और उझानी होकर कछला घाट तक गए। घाट पर भी उन्होंने फूलों की बरसात की। हेलीकॉप्टर देखने के लिए कांवड़ियों की नजर भी आसमान की तरफ रही। बाद में हेलीकॉप्टर मनौना जाकर उतरा। कांवड़ियों का यहां पहली बार हेलीकॉप्टर से उत्साह बढ़ाया गया है। संवाद

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

कछला घाट पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते ओमेंद्र महाराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed