{"_id":"6a246844a397f1f72901500d","slug":"more-than-500-police-personnel-will-be-deployed-for-exam-duty-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165609-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस परीक्षा ड्यूटी में लगेंगे 500 से अधिक पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस परीक्षा ड्यूटी में लगेंगे 500 से अधिक पुलिस कर्मी
विज्ञापन
बदायूं। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रवेश परीक्षा में जिले में विभिन्न जनपदों से करीब 34 हजार अभ्यर्थी तीन दिन में परीक्षा देने आएंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस व अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास भी किया है।
जनपद के 15 केंद्रों पर होने वाली पुलिस लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी। पुलिस विभाग ने परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए जनपद में 500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। परीक्षा के लिए 8 सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। 15 परीक्षा केंद्रों पर 15 इंस्पेक्टर और 2 इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर के लिए और अन्य व्यवस्था के लिए 7 इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने का लक्ष्य प्राथमिकता है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा की सभी तैयारियों का शनिवार को रिहर्सल भी किया गया।