फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 400 bulls roaming the streets like death

Budaun News: सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे 400 से ज्यादा सांड़

Tue, 03 Dec 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
More than 400 bulls roaming the streets like death
शहर में घूमते आवारा सांड। संवाद
बदायूं। जिले में सांड़ एक के बाद एक लोगों को मार रहे हैं और जिम्मेदार आंखें बंद कर बैठे हैं। जिले में करीब 400 से ज्यादा सांड़ हैं, बावजूद इसके पशु पालन विभाग इन्हें पकड़ नहीं पा रहा। विभाग का दावा है कि नवंबर में 72 सांड़ों को पकड़ा गया। इनको बधिया करके गो आश्रय स्थल में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सांड़ों के हमलों से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। कुंवरगांव, बिसौली, वजीरगंज, सहसवान, दातागंज समेत सभी कस्बों का एक सा हाल है। बीते पांच साल में सांड़ के हमले में करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 200 लोग घायल हो चुके हैं। अब ठंड में हादसों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते नवंबर में ही सांड़ के हमलों में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि एक दिसंबर से पशु पालन विभाग ने सांड़ पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन इस अभियान को अब तक रफ्तार नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दातागंज में पकड़े गए तीन गोवंश
सांड़ के हमले की वजह से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार को नगर पालिका व पशुपालन विभाग की ओर से सांड़ को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन सांड़ों को पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजा गया।

खास बात
-गो आश्रय स्थल- 310
-कुल सरंक्षित-30,687
-सपुदुर्गी -7,186

सात से 14 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
सांड़ समेत गोवंशों को पकड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सात से 14 दिसंबर तक चलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान में सांड़ को पकड़ने पर ज्यादा जोर रहेगा। इस दौरान पकड़े जाने वाले सांड़ को बधिया किया जाएगा। उसके बाद में गोशाला में रखा जाएगा।


दातागंज में सोमवार को तीन सांड़ पकड़े गए हैं। लगातार सांड़ पकड़े जा रहे हैं। वहीं सात से 14 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. राजकुमार, प्रभारी सीवीओ

हाल ही में इन लोगों ने गंवाई सांड़ के हमले में जान

- 07 सितंबर को उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी किसान रघुवीर की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
- 10 अक्तूबर को थाना उसावां क्षेत्र के नवीगंज गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह (70 वर्ष) की सांड़ के हमले में मौत हुई।
- 01 नवंबर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी रघुवीर शर्मा (55 वर्ष) की सांड़ के हमले में जान चली गई।
- 15 नवंबर को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पालका नगला निवासी जयराम (55 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह को सांड़ ने मार डाला।
- 16 नवंबर को कादरचौक क्षेत्र के गांव पालका नगला के रहने वाले जयराम (55 वर्ष ) की सांड़ ने जान ले ली थी।
- 01 दिसंबर को दातागंज क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी रामनिवास को सांड़ ने मार डाला।

शहर में घूमते आवारा सांड। संवाद

शहर में घूमते आवारा सांड। संवाद

शहर में घूमते आवारा सांड। संवाद

शहर में घूमते आवारा सांड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed