{"_id":"668060dacea2ceda930d62b4","slug":"more-than-300-children-were-absent-due-to-rain-water-logging-badaun-news-c-123-1-sbly1002-121392-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश का पानी भरने से 300 से अधिक बच्चे रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश का पानी भरने से 300 से अधिक बच्चे रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
वजीरगंज के संविलियन विद्यालय में जमा बारिश का पानी। संवाद
वज़ीरगंज। कस्बे के संविलियन विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भर जाने से शनिवार को 300 से अधिक विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। विद्यालय में 370 बच्चे पंजीकृत हैं। उपस्थिति सिर्फ 65 की रही। इन बच्चों को भी पानी से होकर गुजरकर पहुंचना पड़ा।
मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित कस्बे के पुराने प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग अंग्रेजों के जमाने की बनी है। इसी परिसर में पीछे की तरफ जूनियर हाईस्कूल, खंड शिक्षा अधिकारी तथा बीआरसी कार्यालय बना हुआ है। विद्यालय परिसर के सामने हाईवे की तथा पीछे की सड़क ऊंची होने से विद्यालय का पूरा परिसर नीचा हो गया है। इसकी वजह से बरसात होने पर पूरे परिसर में पानी भर जाता है। पानी का कोई निकास न होने से परिसर में कई दिन तक पानी भरा रहता है।
बृहस्पतिवार को तेज बरसात होने से पानी पूरे परिसर में भर गया। फलस्वरूप शुक्रवार को प्रथम दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। शनिवार को पानी कुछ कम हुआ तो प्राइमरी में 180 बच्चों में से मात्र 30 बच्चे और जूनियर में 190 बच्चों में से मात्र 35 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापिका कुसुम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने नगर पंचायत को पत्र लिखकर परिसर का पानी निकलवाने का अनुरोध भी किया था, मगर किसी ने ध्यान नही दिया।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ओमेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराकर स्थायी समाधान कराने का प्रयास करेंगे। नगर पंचायत के ईओ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि वह प्राथमिकता से इस समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे ताकि बच्चों को विद्यालय पहुंचने में कोई समस्या न हो।