{"_id":"639233fa6ba03b797e3b6c78","slug":"more-than-130-objections-came-on-the-last-day-for-reservation-of-wards-badaun-news-bly5063360193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वार्डो के आरक्षण के लिए अंतिम दिन आईं 130 से अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वार्डो के आरक्षण के लिए अंतिम दिन आईं 130 से अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले की सात नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के 339 वार्डों को लेकर जारी प्रस्तावित आरक्षण पर अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 130 से अधिक आपत्तियां आईं। शहर के वार्ड नंबर 11 सैय्यदगंज को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां आईं।
जिले के नगर निकायों में वार्डों का आरक्षण पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। सोमवार शाम को सात नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण जारी कर दिया गया। अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर शासन स्तर पर ही आपत्ति दर्ज हो सकेगी, जबकि वार्डों में शुक्रवार शाम तक 130 से ज्यादा आपत्तियां आईं। शहर के वार्ड नंबर 11 सैय्यदगंज को लेकर सबसे ज्यादा अपत्तियां हैं। रघुवीर नगर निवासी विनोद कुमार और विजय नगर निवासी पवन कुमार की ओर से आरक्षण को लेकर आपत्ति की गई। उनका कहना था कि वार्ड नंबर 11 इस बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पिछले चुनाव में यह वार्ड सामान्य जाति महिला के लिए आरक्षित था।
इधर, आरक्षण जारी होने के बाद अध्यक्ष पदों के दावेदारों ने भी आपत्तियों की तैयारी कर ली है। दरअसल, नगर पंचायत सैदपुर को नगर पंचायत गठन के बाद से अब तक पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। नगर पंचायत कुंवरगांव को लगातार तीन बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने के बाद 2017 में अनारक्षित किया गया था, लेकिन इस बार फिर से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में यहां कई दावेदार आपत्तियों की तैयारी कर रहे हैं। नगर पालिका बिल्सी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने के बाद कई दावेदारों का खेल बिगड़ गया है। यहां भी दावेदार आपत्तियों की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आपत्तियां दर्ज करने का अंतिम दिन था। 130 से अधिक शिकायतें आईं। अब शुक्रवार को इसको दिखवाया जाएगा।
विजय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन