फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moradabad Farrukhabad highway will be widened, vehicles will run at full speed from October

Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का किया जाएगा चौड़ीकरण, अक्तूबर से फर्राटा भरेंगे वाहन

Fri, 31 May 2024 08:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2024 08:53 AM IST
सार

बदायूं जिले में सबसे ज्यादा भार बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे पर है। ऐसे में बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे को चौड़ा किया गया है। इनके अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अधिक भार रहता है।

विज्ञापन
Moradabad Farrukhabad highway will be widened, vehicles will run at full speed from October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। अब यह हाईवे बदायूं से उसावां के बीच सात मीटर से बढ़कर 10 मीटर चौड़ा होगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बहुत कम हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सितंबर-अक्तूबर तक रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा। अक्तूबर से लोग अपने वाहनों के साथ इस फर्राटा भर सकेंगे।

विज्ञापन


बदायूं जिले में सबसे ज्यादा भार बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे पर है। ऐसे में बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे को चौड़ा किया गया है। इनके अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अधिक भार रहता है। यही वजह है कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत बदायूं में उसावां 34 किलोमीटर का मार्ग पहले चरण में लिया गया है। हालांकि इसके निर्माण में कई पेंच फसे।
विज्ञापन


पहले रोड का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारियों की पैरवी के चलते जैसे-तैसे इस हाईवे के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली, लेकिन बजट आड़े आने की वजह से पिछले वित्तीय वर्ष में यह नहीं बन पाया। इस बार समय से बजट विभाग को मिला। ऐसे में काम तेजी से शुरू हुआ। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सितंबर-अक्तूबर के अंत में चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 210 किलोमीटर लंबा है मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे 43 है। यह कुल 210 किलोमीटर लंबा है। इसमें शून्य से 45 मुरादाबाद, 45 से 141 बदायूं, 142 से 178 शाहजहांपुर व 178 से 210 किलोमीटर सड़क जिला फर्रुखाबाद के हिस्से में आती है। हालांकि बाद में 96 किलोमीटर यह हाईवे बदायूं होकर निकलता है। जो ओरछी से फैजगंज बेहटा, बिसौली, वजीरगंज होते हुए बदायूं तक 62 किलोमीटर का हिस्सा आता है। बदायूं से म्याऊं, अलापुर होते हुए उसावां को 34 किलोमीटर हाईवे होकर निकलता है।

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद पर काम तेजी से चल रहा है। सितंबर-अक्तूबर तक इसको पूरा बना दिया जाएगा। इससे लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी। -मनीष सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बदायूं

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे बदायूं में अब तक सात मीटर चौड़ा था। इसकी चौड़ाई तीन मीटर बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। इससे हाईवे पर जाम जैसी समस्या का निदान हो जाएगा। वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे। - रविदत्त, एई पीडब्ल्यूडी बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed