फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moon sighted, Eid-ul-Fitr today

Budaun News: चांद का हुआ दीदार, ईद-उल-फितर आज

Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, Eid-ul-Fitr today
बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद
बदायूं। चांद का दीदार हाेते ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। बाजार में रौनक बढ़ गई। देर रात तक लोग ईद के लिए खरीदारी करते रहे। शहर का घंटाघर बाजार देर रात तक गुलजार रहा। बुधवार को शाम से ही चांद का दीदार करने के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। जैसे ही चांद दिखा, आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

दुकानों पर रात तक ऐसी भीड़ रही मानो मेला लगा हो। घरों में महिलाएं पकवान बनाने की तैयारियों में लगी रहीं। शहर के चूना मंडी बाजार में महिलाओं और बच्चों की कपड़े, चप्पल-जूते और चूड़ियां खरीदने के लिए भीड़ रही। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही। रोजेदार रमजान के पूरे माह इबादत करने के बदले अल्लाह की तरफ से मिले ईद के तोहफे की खुशी एक-दूसरों से बांटते रहे। ईद से पहले ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने में जुट गए।
विज्ञापन


ईदगाह में सुबह नौ बजे होगी नमाज
बिल्सी, ककराला, रमजानपुर, उसावां व वजीरगंज में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे ईदगाह में नमाज अदा कराई जाएगी। सहसवान, इस्लामनगर, फैजगंज बेहटा में 8.30 बजे ईदगाह में नमाज होगी। वहीं अलापुर के ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा होगी।

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में चुड़ियां खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed