फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Monkey's child was picked up and beaten with a stick, thrown into the water, died due to drowning

Budaun News: बंदर के बच्चे को डंडे से उठा-उठाकर पटका, पानी में फेंका, डूबने से मौत

Fri, 28 Jul 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Monkey's child was picked up and beaten with a stick, thrown into the water, died due to drowning
वीडियो वायरल, पशु प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



आसफपुर (बदायूं)। जिले में बेजुबान जानवरों पर अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक बंदर के बच्चे को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। इसमें बंदर के बच्चे को न सिर्फ कूड़े के ढेर में फेंका गया, बल्कि बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वायरल वीडियो में एक युवक डंडे से बंदर के बच्चे को उठा-उठाकर दूर पटक रहा है। उसके पीछे खड़ा युवक उसका समर्थन कर रहा है। वीडियो बनाने वाला विरोध कर रहा है लेकिन आरोपी किसी की नहीं सुन रहा है। आरोपी युवक बच्चे को डंडे से उठाकर पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले जाता है। वहां से वह उसे डंडे से उठाकर पानी में फेंक देता है। कुछ देर बाद बंदर के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो जाती है।
विज्ञापन




इस मामले में कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने फैजगंज बेहटा एसओ सिद्धांत शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग । यह भी बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



आठ माह पहले मार डाला गया था चूहा



शहर में आठ माह पहले एक चूहे की भी इस प्रकार मार डाला गया था। इस संबंध में 25 नवंबर 2022 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबड़िया निवासी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस मनोज के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।




-



पीटकर की गई थी पिल्ले की हत्या



इसी क्रम में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक छोटे से पिल्ले की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका वीडियो भी खूब प्रसारित हुआ। इस मामले में भी पशु प्रेमी ने पुलिस को तहरीर दी और पिल्ला मारने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed