फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Money transaction in SO's room, video goes viral

Budaun News: एसओ के कक्ष में रुपयों का लेनदेन, वीडियो वायरल

Sun, 10 Mar 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Money transaction in SO's room, video goes viral
उघैती। उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में भाजपा के उघैती के मंडल अध्यक्ष के सामने सिपाही और एक व्यक्ति के बीच हुए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसको पुलिस और भाजपा के मंडल अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। बिल्सी के सीओ ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक 32 सेकेंड और दूसरा एक मिनट दो सेकेंड का है। वीडियो के अनुसार सिपाही संजीव कुमार हैं पर खाकी में नहीं हैं। सादा कपड़े पहने हैं। उसके साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है, जिसके हाथ में मोबाइल है और माना जा रहा है कि उसने ही यह वीडियो बनाया। सिपाही व अन्य व्यक्ति एक साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुए हैं। उस दौरान एसओ की मेज की ओर एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए हैं। दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने एक व्यक्ति बैठा है। सिपाही मंडल अध्यक्ष के पास ही खड़ा होकर रुपये गिनता है। तभी मंडल अध्यक्ष ने दूसरी तरफ बैठे व्यक्ति की ओर इशारा किया है और सिपाही ने उसी व्यक्ति को रुपये दिए हैं। रुपये लेने वाले का चेहरा साफ तौर से रिकार्ड नहीं हुआ है। यह व्यक्ति कौन था, उसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। यह पांच हजार रुपये का लेन-देन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

-
जांच में इन सवालों पर होगी छानबीन
सिपाही और संबंधित व्यक्ति के बीच किस बात का लेनदेन हुआ। उधार के रुपये का सामान्य लेनदेन था तो वीडियो क्यों बनाया गया।
लेनदेन से भाजपा के मंडल अध्यक्ष का क्या लेना देना है।
रुपये लेने वाला कौन? बताने में कर रहे सभी परहेज

-
जिम्मेदारों के बयान

- एक व्यक्ति के रुपये उधार आ रहे थे। उसने वही रुपये लौटाए हैं लेकिन इसको लेकर कई तरह की चर्चा चल रहीं हैं जो सही नहीं है। कोई अवैध वसूली बता रहा है तो कुछ कह रहा है। -संजीव कुमार, सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह मामला संज्ञान में आया है। एक वीडियो हमारे पास आई है। इसकी जांच की जा रही है। किन रुपयों का लेन-देन हो रहा था। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।- सुशील कुमार सिंह, सीओ बिल्सी
- हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता और न ही हमारे सामने कोई रुपयों का लेन-देन हुआ है। यह कब का वीडियो है। हमें इसके बारे में भी जानकारी नहीं है।- महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उघैती

- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें रुपयों का लेन-देन दिखाई दे रहा है। इसकी जांच हो रही है। अधिकारियों के निर्देशों पर इसमें कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कौशिक, एसओ उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed