फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Molesting a student after entering the house, the mob handed over two youths to the police

Budaun News: घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, भीड़ ने दो युवक पुलिस को सौंपे

Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Molesting a student after entering the house, the mob handed over two youths to the police
उझानी (बदायूं)। कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे दो युवक मंगलवार शाम उसके घर में घुस गए। शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव के व्यक्ति अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए कस्बे में आकर रहने लगे हैं। उनके मुताबिक रिश्तेदारी में रहने वाला सर्वेंद्र उर्फ कर्रु उसकी बेटी को स्कूल जाते समय परेशान करता था। मंगलवार शाम सर्वेंद्र अपने दोस्त सुखवीर के साथ उसके घर आ धमका। बेटी ने उसे देखते ही दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन काफी देर बाद दूसरे बच्चे ने दरवाजा खोलकर झांका तो दोनों युवक उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा विजय कुमार गुप्ता पहुंच गए और दोनों युवकों को साथ ले गए। बुधवार सुबह पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजने से पहले भवानीपुर निवासी सर्वेंद्र और नसरूल्लापुर के सुखवीर का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनचलों ने किशोरी को घेरा, तीनों पर रिपोर्ट
एक गांव के ग्रामीण की नाबालिग बेटी को पिछले दिनों मोहल्ले के गीतम ने घेर लिया। उसे मोबाइल फोन देने की कोशिश भी की। किशोरी के इन्कार पर तीन दिन पहले गीतम अपने दोस्त जितेंद्र और शिवकुमार के साथ फिर रास्ते में खड़ा हो गया। तीनों ने किशोरी से छेड़खानी की। आवाज सुनकर पिता पहुंचा तो तीनों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed