{"_id":"6935ca12d18e97ff7a0f66f4","slug":"modi-government-failed-to-protect-reservation-for-backward-classes-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152373-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिछड़ों के आरक्षण की रक्षा में विफल रही मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिछड़ों के आरक्षण की रक्षा में विफल रही मोदी सरकार
विज्ञापन
कांग्रेस सम्मेलन में मौजूद नेता व कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। दातागंज में रविवार को आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने जन अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय को लेकर भविष्य की रणनीति स्पष्ट की। संवाद में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए।
सांसद ने कहा कि पिछड़े समाज के हक़ों की रक्षा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग की लगभग 18 हजार सीटें हड़प ली गईं, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया। पिछड़े समाज के बेटे-बेटियां नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीघरानों के हित में कार्य कर रही है, जबकि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों, किसानों और नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है। राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के एजेंडा पर कांग्रेस संघर्ष को तेज करेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज में जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने किसानों की कर्जमुक्ति, भूमिहीन किसानों को कृषि भूमि पट्टा, मनरेगा में 100 दिन रोजगार और मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए आंदोलन की घोषणा की। सीतापुर से पहुंचीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीता चौधरी ने कहा कि संविधान की रक्षा किए बिना दलित समाज के अधिकार सुरक्षित नहीं रह सकते। पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पाल ने कहा कि पाल समाज समेत पिछड़ों के अधिकारों के लिए कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है।
संचालन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप एवं एडवोकेट गिरीश चंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। मंच से दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जिला महासचिव सत्यम यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।