{"_id":"6a3d6e632ed235a6a00b72c5","slug":"mla-inaugurates-wedding-hall-cc-road-and-streetlights-badaun-news-c-123-1-sbly1006-167000-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विधायक ने किया बरातघर, सीसी रोड व स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विधायक ने किया बरातघर, सीसी रोड व स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण
Thu, 25 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी में बारात घर का लोकार्पण करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। नगर को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। विधायक हरीश शाक्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के कछला रोड स्थित महात्मा गांधी पार्क के निकट एक करोड़ नौ लाख से नवनिर्मित आधुनिक बरातघर का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही नगर में तैयार की गई सीसी रोड और नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों में उत्साह का माहौल रहा। लंबे समय से सर्व सुविधायुक्त बरातघर की मांग की जा रही थी। इसके निर्माण से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शादी-विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस मौके पर नवनीत शाक्य, पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, शेखर सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।