फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MLA and officials inspected the land for the fire station

Budaun News: अग्निशमन केंद्र के लिए विधायक और अधिकारियों ने देखी जमीन

Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
MLA and officials inspected the land for the fire station
बिल्सी के गांव खैरी में अग्निशमन केंद्र की भूमि का निरीक्षण करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्तावित जमीन का शनिवार को विधायक हरीश शाक्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड को सहसवान या अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अग्निशमन केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। अग्निशमन केंद्र बनने से नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। आग जैसी आपात स्थितियों में तत्काल सहायता मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के निरीक्षक रामराजा यादव, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, दीपक चौहान, निखिल सक्सेना, प्रधान हैदर अली खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed