फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   missing man dead body found near a pond in the village in budaun

Budaun News: गांव के पास तालाब किनारे पड़ा मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता

Sun, 07 Dec 2025 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 03:53 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में मोहम्मदी निवासी युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक युवक तीन दिन से लापता था। उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
missing man dead body found near a pond in the village in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी में रविवार सुबह तालाब किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान इस्ताक अहमद (38 वर्ष) पुत्र शकील निवासी मोहम्मदी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी लगातार खोज कर रहे थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तालाब किनारे युवक का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि इस्ताक बिना बताए घर से निकल गया था और लौटकर नहीं आया। थक-हारकर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन रविवार को उसकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन


सभी पहुलओं पर जांच कर रही पुलिस 
घटना की जानकारी मिलने पर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ग्रामीणों और परिवारजनों से घटना से जुड़ी जानकारी कर रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल और हाल की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed