फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing groom found unconscious

Budaun News: लापता दूल्हा बेहोशी की हालत में मिला

Wed, 11 Dec 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Missing groom found unconscious
बदायूं। शादी के दिन लापता होने वाला दूल्हा दूसरे दिन पुलिस को मिल गया। वह बेहोशी की हालत में मलगांव में काली मंदिर के पास पड़ा था। पुलिस दूल्हे को शराब के नशे में बता रही है, जबकि परिजनों ने विषैला पदार्थ खाने की बात कहते हुए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दहेज में कार तय हुई थी। कार नहीं मिलने के बाद दूल्हे के घर में विवाद हुआ और उसके बाद वह लापता हो गया।
विज्ञापन

कस्बा बिनावर निवासी राजपाल साहू के बेटे सरवन की शादी दातागंज निवासी एक युवती से सोमवार को होना तय हुई थी। सोमवार की शाम दातागंज के लिए बरात रवाना होनी थी। इससे पहले सुबह सरवन अपने परिजनों से उझानी कपड़े लेने की बात कहते हुए बाइक से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शाम को जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि कार नहीं देने के चलते वर पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं आए। पुलिस ने लड़की के पिता भगवानदास की तहरीर पर दूल्हे सरवन, पिता राजपाल साहू, अजय, जय राठौड़ समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंगलवार को दोपहर दूल्हा पीआरवी पुलिस को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मलगांव में काली मंदिर के पास पड़ा मिला। वह बेहोश था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। जहां परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिवार के लोग युवक को उपचार के लिए बरेली ले गए। पिता का कहना है कि युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed