Budaun News: इस्लामनगर इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने धर्मस्थल में की तोड़फोड़
बदायूं के इस्लामनगर इलाके में कुछ खुराफाती माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों एक धर्मस्थल में प्रतिमाओं को खंडित किया गया था, अब किसी ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर इलाके में खुराफातियों ने फिर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शुक्रवार रात रुदायन कस्बे में किसी ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी। शनिवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने गुंबद टूटे देखे। उसका मलबा इधर-उधर पड़ा हुआ था।
धर्मस्थल में तोड़फोड़ किए जाने की खबर इलाके में फैल गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान
कुछ दिन पूर्व कस्बे से पांच किलोमीटर दूर एक गांव स्थित धर्मस्थल में घुसकर देवी देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया था। इससे गांववालों ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। धर्मस्थल में तोड़फोड़ का यह दूसरा मामला है। पुलिस ने खुराफाती की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं।