फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants raid in Inayatganj father and son beaten up hostage

Budaun: बदमाशों ने घर में बोला धाबा, चाबी न देने पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुंवरगांव (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंवरगांव (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

लूटपाट करने को बदमाश एक घेर में घुस गए और उन्होंने पिता-पुत्र के बंधक बनाकर पीटा, जिसमें पिता के गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस को मोबाइल, अंगोछा और चप्पल मिली हैं। दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Miscreants raid in Inayatganj father and son beaten up hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इनायतगंज में शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। सभी बदमाश लूटपाट करने को एक घेर में घुस गए और उन्होंने पिता-पुत्र के बंधक बनाकर पीटा, जिसमें पिता के गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस को मोबाइल, अंगोछा और चप्पल मिली हैं। दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। ग्राम इनायतगंज निवासी 45 वर्षीय सियाराम और उनका 16 वर्षीय बेटा सुभाष गांव के बाहर बने अपने घेर में सो रहे थे। बताते हैं कि उनके घेर की चारों ओर से बाउंड्री है लेकिन मकान का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने झोपड़ी डाल ली है। रात करीब 12 बजे पांच-छह बदमाश उसके घेर में घुस गए। बदमाशों ने दोनों पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लिया। और सियाराम से घेर के दरवाजे पर लगे ताले की चाबी मांगने लगे थे। जब सियाराम ने चाबी नहीं दी तो उसके साथ और मारपीट की गई, इससे उसके गंभीर चोटें आईं। बदमाश उसके घेर से कोई सामान नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति अपने ट्यूबवेल पर सिंचाई करने जा रहा था। उसने बदमाशों को देखकर अंदर गांव में शोर मचा दिया। इससे गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे से लेकर आ गए। तभी बदमाश मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर उसी दौरान थाना पुलिस पहुंच गई। मौके से पुलिस को एक मोबाइल, एक जोड़ी चप्पल और एक अंगोछा बरामद मिला है। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। परिवार वालों ने सियाराम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed