फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreants fired on cousin brothers, one injured

चचेरे-तहेरे भाइयों पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल

Thu, 11 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
miscreants fired on cousin brothers, one injured
घायल संजय। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर में मंगलवार रात भैंस खोलकर ले जा रहे बदमाशों ने दो चचेरे-तहेरे भाइयों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली लगने से घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। इस पर बदमाश भैंस छोड़कर भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात एक बजे की है। उस दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी संजय (13) पुत्र देवेंद्र सिंह और उनका चचेरा भाई शिवओम (14) पुत्र ज्ञानसिंह गांव में लगे रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बदमाश संजय के चाचा ज्ञान सिंह की भैंस खोलकर ले जा रहे थे। जैसे ही दोनों चचेरे-तहेरे भाइयों ने बदमाशों को भैंस खोलकर ले जाते देखा कि उन्होंने टोक दिया। इससे बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इसमें संजय के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस पर दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग जग गए और घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने लाइसेंसी असलहों से बदमाशों का फायरिंग से जवाब भी दिया। इससे बदमाश भैंस छोड़कर भाग गए। परिवार वाले घायल संजय को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजय के पिता देवेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed