फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreant set fire to Holika anger spread in the village in Budaun

Budaun News: होलिका दहन से पहले ही खुराफाती ने होली में लगा दी आग, गांव में फैला आक्रोश

Sat, 21 Feb 2026 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 05:35 PM IST
सार

बदायूं जिले के गांव डरेला में किसी खुराफाती ने होलिका में आग लगा दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
miscreant set fire to Holika anger spread in the village in Budaun
होलिका स्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में असामाजिक तत्व ने होली में समय से पूर्व ही आग लगा दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर खुराफातियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने दोबारा होली रखवाने की बात कही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव डरेला में अन्य गांवों की भांति होली रखी गई है। लोग उत्साह के साथ प्रतिदिन होली पर लकड़ी व उपले आदि डालकर होली बढ़ाने में लगे हुए हैं। शुक्रवार की रात गांव डरेला में रखी होली को किसी खुराफाती ने आग लगा दी। होलिका दहन से पूर्व होली जली तो लोग इकट्ठे हो गए और विरोध जताने लगे।
विज्ञापन


गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि होली में आग लगा देना गंभीर मामला है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed