{"_id":"667dca836847536b99040209","slug":"ministers-displeasure-proved-costly-cvo-suspended-badaun-news-c-123-1-bdn1002-121305-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी, सीवीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी, सीवीओ निलंबित
विज्ञापन
बदायूं। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाने में फेल रहे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. मोहर सिंह को शासन ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के काफिले के सामने छुट्टा पशु आ गए थे। कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताते हुए शासन को अवगत कराया था।
जिले में 13 मार्च को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह अपने काफिले के साथ तहसील दातागंज के गांव नवीगंज में पशु चिकित्सालय के नए भवन की आधारशिला रखने गए थे। नवीगंज पहुंचने से पहले ही उनके वाहनों के काफिले के आगे अचानक छुट्टा पशु आ गए थे। इस पर उन्हाेंने नाराजगी व्यक्त की थी।
इसके बाद वह शिलान्यास करने पहुंचे तो आयोजन स्थल पर भूमि पूजन के लिए न तो पुरोहित की व्यवस्था थी न ही भूमि पूजन के लिए जगह ही चिह्नित की गई थी। यह देख मंत्री का पारा चढ़ गया था। उस समय उन्होंने सीवीओ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में शासन ने अब मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. मोहर सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर डॉ. मोहर सिंह निलंबित हुए हैं। उनके स्थान पर तरल नत्रजन केंद्र के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार को चार्ज दिया गया है।- डॉ. मेघश्याम, कार्यवाहक, अपर निदेशक
मैंने बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे अतिरिक्त तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। शासन की प्राथमिकता के मुताबिक गोवंश के संरक्षण के लिए काम करेंगे।- डॉ. विनोद कुमार, तरल नत्रजन केंद्र, संयुक्त निदेशक