{"_id":"ac9089fa0447ebd42edfb1f4f62230a1","slug":"minister-of-state-of-omkar-groom-at-the-tomb-of-mian-chadrposhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ओमकार ने की दूल्हे मियां की मजार पर चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ओमकार ने की दूल्हे मियां की मजार पर चादरपोशी
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने शनिवार को मानकपुर गांव पहुंचकर दूल्हे मियां की मजार पर चादरपोशी की। बाद में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं को उन्होंने पार्टी और सरकार की छवि के अनुरूप काम करने की सलाह दी।
ग्राम विकास राज्यमंत्री यादव ने सपा लोहिया वाहिनी के जिला सचिव डॉ.अनीस रजा के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। आने वाले दिनों प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए विशेष रूप से तरजीह दी जाएगी। बोले-कार्यकर्ताओं को जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए काम करना चाहिए। सहकारी संघ के चेयरमैन बृजेश यादव ने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले राज्यमंत्री यादव ने मानकपुर में दूल्हे मियां की मजार पर चादरपोशी की। चादरपोशी के दौरान मजार पर जुटे लोगों ने उनका स्वागत भी किया। अनीस रजा के प्रस्ताव पर राज्यमंत्री ने ईदगाह तक सीसी रोड का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तैय्यव अली खां, फिरोज खांन, फतेह अली, मोहम्मद मियां, सलीम खां, ऐतयाज खां, मल्लन खां, जुम्मन खां, आगाज खां, नन्नू, मुकील और तौसीफ आदि मौजूद थे।