फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister BL Verma Calls for Transforming the ‘One Tree in Mother Name’ Campaign into a Mass Movement

Budaun: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जनआंदोलन, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

Sun, 31 May 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 06:08 PM IST
सार

 केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 134वां संस्करण सुना। इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई। यह अभियान पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होगा। 

विज्ञापन
Minister BL Verma Calls for Transforming the ‘One Tree in Mother Name’ Campaign into a Mass Movement
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुना मन की बात कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना। इसके बाद आयोजित बूथ कार्यसमिति बैठकों में महत्वपूर्ण अभियानों की रणनीति पर चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

विज्ञापन


यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को शुरू होगा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान भी चलेगा। बीएल वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। 
विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ‘मन की बात’ के प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संकल्प से बड़े बदलाव संभव हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनभागीदारी पर जोर
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ‘मन की बात’ को समाज, पर्यावरण और जल संरक्षण के असाधारण प्रयासों को सामने लाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों का दायित्व नहीं है। यह जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पांच जून को आयोजित होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को देश की वास्तविक शक्ति बताया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को सामाजिक दायित्व कहा। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ‘मन की बात’ को प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed