फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Middle-aged man dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Budaun News: संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies under suspicious circumstances, murder charges filed
बिसौली के फतेहपुर गांव में व्य​क्ति की माैत पर बिलखते परिवारी जन। संवाद
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी मोर सिंह (50) पुत्र राम सिंह की शनिवार दोपहर संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के पुजारी से जमीन के लिए हुए विवाद और मारपीट के बाद मौत हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव के पुजारी ने करीब आठ साल पहले जमीन खरीदी थी। उस जमीन के एक हिस्से पर मोर सिंह का परिवार अपना दावा करता रहा। आरोप है कि पुजारी अब सड़क किनारे की उपजाऊ जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसे लेकर आए दिन दोनों पक्षों में तनातनी रहती थी। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर पुजारी और मोर सिंह के बीच मारपीट भी हुई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे पर शांतिभंग की कार्रवाई की। साथ ही अन्य लोगों को पाबंद कर छोड़ दिया गया। इस बीच शनिवार सुबह मोर सिंह अपनी बेटी शिवानी से मिलने बालपुर गए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने रास्ते में चमरपुरा में डॉक्टर को दिखाया गया। तबीयत में सुधार न होने पर जब वह घर लौटे तो दोपहर में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

-----
परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
मृतक के पुत्र पुष्पेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मौत अचानक बीमारी से नहीं, बल्कि शुक्रवार को हुई मारपीट और मानसिक तनाव के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुजारी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पुजारी का कहना है कि उन्होंने जमीन पूरी तरह वैध तरीके से खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जांच को पहुंचे एएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात हृदेश कठेरिया, कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि बताया मोर सिंह शनिवार सुबह को बेटी शिवानी से मिलने बालपुर गए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने चमरपुरा में डॉक्टर को दिखाया, लेकिन सुधार न होने पर घर लौट आए और दोपहर मौत हो गई।

बिसौली के फतेहपुर गांव में व्यक्ति की माैत पर बिलखते परिवारी जन। संवाद

बिसौली के फतेहपुर गांव में व्यक्ति की माैत पर बिलखते परिवारी जन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed