फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Merit of MA Political Science released in Government College

Budaun News: राजकीय महाविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान की मेरिट जारी

Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Merit of MA Political Science released in Government College
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त को सुबह साढ़े 10 से अपराह्न दो बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि 13 अगस्त तक प्राप्त सभी आवेदनों की गहन स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद प्रथम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। इस सूची को महाविद्यालय में बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट व व्हाट्सएप चैनल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का प्रवेश 18 और 19 अगस्त को लिया जाएगा। काउंसलिंग सुबह साढ़े 10 से अपराह्न दो बजे तक होगी। यदि निर्धारित तिथियों पर सभी सीटें भर नहीं पाती हैं तो 20 अगस्त को द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। डॉ. राकेश ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के बाद उसी दिन ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। साथ ही शुल्क रसीद की प्रति महाविद्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्गवार प्रवेश का मानक
प्रवेश समिति ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रवेश की न्यूनतम अंकीय सीमा तय की है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 60.10 प्रतिशत, अनारक्षित महिला वर्ग के लिए 58.30 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के लिए 54.40 प्रतिशत, ओबीसी महिला वर्ग के लिए 48.50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 55.10 प्रतिशत, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए 52.53 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 55.80 प्रतिशत व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 57 प्रतिशत अंकों तक के अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।


प्रवेश लेने वालों को दी चेतावनी
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध होगी। यदि कोई अभ्यर्थी तय तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होता है या अधूरे दस्तावेज लेकर आता है तो उसका प्रवेश स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। उसकी सीट अगले योग्य अभ्यर्थी को दे दी जाएगी। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे समय से काउंसलिंग में पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed