फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Memorial Day celebrated in police line, tribute paid to martyrs

Budaun News: पुलिस लाइन में मनाया गया स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Oct 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Memorial Day celebrated in police line, tribute paid to martyrs
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद स्थल पर दीपक जलाकर श्रद्धांजली देते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह
बदायूं। शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्थल पर फूल चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि और उन्हें सलामी दी। इस दौरान एसएसपी ने शहीदों के परिवार वालों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान चीनी सैनिकों ने भारत-तिब्बत बॉर्डर पर सेना के तीन अधिकारियों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

जब दूसरे दिन सीआरपीएफ के जवान उनकी तलाश में निकले तो घात लगाए बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उनके हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद और कई घायल हो गए थे। उनकी शहादत को नमन करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि हम उन सभी वीर बलिदानियों को याद करते हैं और उनको शत शत नमन करते हैं। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस कर्मियों ने राइफल झुकाकर उन्हें नमन किया और सलामी देकर उन्हें याद किया। दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।

इस मौके पर एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ बिसौली सुनील कुमार, सीओ सहसवान पवन कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई, इंस्पेक्टर कोतवाली बिजेंद्र सिंह समेत कई पुलिस कर्मी और इंस्पेक्टर, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed