फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Memorandum submitted to solve the problems of farmers

Budaun News: किसानों की समस्याओं के निदान को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to solve the problems of farmers
एडीएम राजस्व के कार्यालय में ज्ञापन देकर निकलते भाकियू कार्यकर्ता।स्रोत-संगठन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन एडीएम एफआर कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

इससे पहले हुई पंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि तहसील सहसवान के गांव रदनौल में किसान ऋषिपाल सिंह के 40 साल पुराने नीम-जामुन के वृक्षों को चकरोड दिखाकर चंद पैसों में नीलामी कर दिया गया। तहसील सहसवान में ही 20 लाख के पेड़ों को मात्र पांच लाख में नीलामी की गई तो पेड़ों की संख्या भी कम दिखाई गई।

जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने कहा कि किसान समस्याओं से त्रस्त है लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय अनदेखा कर रहे हैं। किसानों को कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। माफिया का साथ खुलकर दिया जा रहा है। अब भारतीय किसान यूनियन चुप होकर नहीं बैठेगी और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार सक्सेना, सुरेश गुप्ता, राशिद अब्बासी, सुरेश दीवान, चंद्रपाल सिंह, प्रवेश कुमार, ऋषिपाल सिंह यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed