{"_id":"6a60847f3d4d9d18cc093bd2","slug":"member-of-the-women-commission-heard-the-grievances-of-women-and-directed-officials-to-resolve-them-in-budaun-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
Wed, 22 Jul 2026 02:23 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:23 PM IST
सार
बदायूं में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों से जुड़ी कई शिकायतें आईं। अवनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने की जनसुनवाई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की, जिसमें उन्होंने पारिवारिक विवादों से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर प्रत्येक मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचीं। महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया और समयबद्ध ढंग से उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम (न्यायिक), महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन