फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Melting increased due to falling mercury, no chances of getting relief from fog

Budaun News: पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन, कोहरे से निजात मिलने के आसार नही

Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to falling mercury, no chances of getting relief from fog
रविवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद
रविवार को सर्दी बढ़ी तो घरों से कम निकले लोग, दिन में धूप ने भी कुछ राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जैसा कि अनुमान था, रविवार को धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। बावजूद इसके रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा तो शाम होते-होते पारा लुढ़क गया, जिससे गलन बढ़ गई। ऐसे में लोग घरों से भी कम ही बाहर निकले।
सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। साल के अंतिम दिन भी ठंड सताती रही। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालक परेशान रहे। पूर्वाह्न के समय कोहरा कुछ छटा लेकिन शीतलहर छक्के छुड़ाती रही। शनिवार को ठंड से मामूली राहत मिली थी लेकिन रविवार को पारा लुढ़कने से सर्दी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में ठंड का असर आम जनजीवन पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार होने के कारण अधिकांश दुकानें वैसे ही बंद थी लेकिन जो खुली थीं, उन पर भी ग्राहक दिखाई नहीं दिए। लोग भी घरों में रहे। दोपहर करीब दो बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को जहां मौका मिला वहां धूप सेंकने बैठ गए तो महिलाओं ने छतों पर कपड़े सूखने डाल दिए। चार-पांच दिन बाद निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी।
मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन गलन बढ़ेगी। इस दौरान धूप निकलने के आसार हैं लेकिन कोहरा छाया रहेगा।
बिल्सी। पिछले कई दिनों से घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है, जिससे सर्दी में भी काफी इजाफा हो गया है। रविवार को भी जैसे-जैसे शाम होती गई, सर्दी भी बढ़ती चली गई। हर कोई सर्दी से बचते हुए नजर आए। सर्दी के कारण बाजार में खरीदारों की संख्या भी काफी कम रही।
-
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
31 दिसंबर 21 10.2

30 दिसंबर 21.3 11.0

29 दिसंबर 22.2 10.7
28 दिसंबर 22.7 10.7
27 दिसंबर 23.4 14.0
26 दिसंबर 23.0 13.9

25 दिसंबर 20.5 9.9
-
एक्यूआई फिर बढ़ा, सांस के रोगी रहें सावधान
शनिवार को एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को जिले का एक्यूआई 93 रहा जबकि शुक्रवार को यह 105 दर्ज किया गया था। रविवार को यह बढ़कर फिर 124 हो गया। आने वाले दिनों में एक्यूआई में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। डॉक्टरों का कहना है कि एक्यूआई अधिक होने पर लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। खासकर सांस संबंधी रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए।

-
सर्दी में अलाव ही सहारा, तापते दिखे लोग
दिन भर मेहनत करके अपने परिवारों का पेट पालने वाले रिक्शा-टेंपो चालकों, मजदूरों समेत तमाम लोगों का सर्दी में अलाव बड़ा सहारा है तो अस्पताल आने वाले तीमारदार भी इसके सहारे पूरा दिन काट देते हैं। रविवार को भी कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी दूर भगाते दिखाई दिए।

रविवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद

रविवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed