{"_id":"5dc1c9a68ebc3e5b6c69cc78","slug":"mela-kakora-badaun-news-bly382847367","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा में पहुंची झंडी, गंगा पूजन के साथ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा में पहुंची झंडी, गंगा पूजन के साथ मेले का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला ककोड़ा (बदायूं)। पतित पावनी गंगा तट पर लगने वाला रुहेलखंड का मिनी कुंभ मेला ककोड़ा मंगलवार को विधि विधान से शुरू हो गया। जिला पंचायत के एई केपी वर्मा और कर्मचारी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे झंडी लेने को सिद्धपीठ मां ककोड़ा वन देवी मंदिर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद झंडी लेकर करीब साढ़े 12 बजे मेला स्थल गंगा घाट पहुंचे जहां पूजन की तैयारी शुरू की गई।
दोपहर करीब ढाई बजे डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी मेले में पहुंचे। वहीं जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर, सीजेएम राकेश कुमार तिवारी, सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर भी पहुंच गए। करीब तीन बजे दूध, दही अर्पित कर गंगा मैया की पूजा की गई। डीएम ने गंगा किनारे झंडी लहराने के बाद स्थापित कर दी, साथ ही मेला सकुशल संपन्न कराने की देवी देवताओं से कामना की। इसके साथ ही मेला ककोड़ा शुरू होने की रस्म पूरी हुई। शास्त्री रामप्रसाद ने पूजा-अर्चना कराई।
मेला स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा, कहा -जल्द से जल्द करें काम पूरा
मेला ककोड़ा। जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर, सीजेएम राकेश कुमार तिवारी, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी ने मेले में अधिकारियों के साथ में समीक्षा की। इसमें उन्होंने मेले से संबंधित तैयारियों के बारे में प्रगति रिपोर्ट जानी। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि मेले में मांस, मदिरा और अंडे की बिक्री व उपभोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पॉलिथीन और जुए पर भी रोक रहेगी। उन्होंने मेले को खुले में शौच से मुक्त रखने के लिए विशेष प्रयास करने की हिदायत दी। कहा कि मेले में श्रद्धालुओें के लिए बेहतर मनोरंजन की व्यवस्था की जाए। सरकारी विभागों द्वारा मेले में विकास प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। डीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधार्थ यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए एआरटीओ और एआरएम रोडवेज को हिदायत दी कि पर्याप्त संख्या में रोडवेज और प्राइवेट बसों की व्यवस्था की जाए। मेले में अस्थायी शौचालय, मोबाइल शौचालय और हैंडपंप लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि गत वर्ष के सापेक्ष अधिक पुलिस बल भी लगाया जाएगा। पार्किंग स्थल के अलावा किसी अन्य स्थल पर गाड़ी खड़ी करने पर क्रेन द्वारा गाड़ी उठा ली जाएगी। इस कार्य के लिए तीन क्रेन लगाई गई हैं। मेला उद्घाटन के बाद विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें एतिहासिक फोटोग्राफी, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, अधिकारियों की दौड़, बड़ी मूंछ प्रतियोगिता विशेषकर शामिल रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि गत वर्षां की अपेक्षा इस वर्ष मेला अधिक अच्छा हो और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मेले में आएं।