फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meerut Jeweller driver and his friend arrested for rs one crore theft in Badaun

यूपी: बदायूं में बिरयानी खाने के बहाने एक करोड़ की चोरी, मेरठ के सराफा कारोबारी का चालक और दोस्त गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

बदायूं में मेरठ के सराफा कारोबारी की कार से 79 लाख रुपये की नकदी और 21 लाख रुपये के सोना चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सराफा कारोबारी के चालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चालक ने साजिश रचकर अपने दोस्त से चोरी कराई थी। 

विज्ञापन
Meerut Jeweller driver and his friend arrested for rs one crore theft in Badaun
एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया घटना का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दास डिग्री कॉलेज के पास खड़ी कार से एक करोड़ की चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ के सराफा कारोबारी शेख दिलावर हुसैन के चालक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये हड़पने के लिए साजिश रची थी।

विज्ञापन


आरोपी चालक ने बदायूं के सराफा कारोबारी को सोना बेचकर मिली रकम हड़पने के लिए कार से बैग चोरी कराया था। इस प्रकरण में चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपियों के पास 101.68 ग्राम सोना (कीमत लगभग 21 लाख रुपये) और 79 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: आइसक्रीम फैक्टरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेरठ के सराफा कारोबारी शेख दिलावर हुसैन के यहां चालक का काम करने वाले आरिफ अंसारी 10 सितंबर को सराफा की कार से कारीगर सरफराज के साथ बदायूं माल देने और लेने आया था। माल को मेरठ वापस ले जाने से पहले ही आरिफ ने अपने रिश्तेदार वसीम अंसारी के साथ माल चोरी करने की साजिश रची।

आरिफ ने बिरयानी खाने के बहाने रोकी थी कार 
बदायूं से मेरठ लौटते समय दास कॉलेज के पास आरिफ ने बिरयानी खाने के बहाने कार रोककर खड़ी दी। साजिश के तहत कार को लॉक नहीं किया और सरफराज को अपने साथ बिरयानी खाने दुकान पर ले गया। दोनों के जाने के बाद वसीम कार से पीछे से वहां पहुंचा और गाड़ी में रखी 85 लाख नकदी व 21 लाख से अधिक के कीमती सोने के जेवरात चोरी कर वहां से फरार हो गया।

साजिश के तहत कार का शीशा अंदर से तोड़ दिया था। चोरी को सामान्य घटना दिखाने के लिए आरोपियों ने ऐसा किया। चोरी के बाद वसीम नकदी और जेवरात लेकर बदायूं में ही कहीं छिप गया। शनिवार को दोनों आरोपी चोरी का माल लेकर कार से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइंस पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से नकदी-सोना बरामद 
एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरिफ के कब्जे से 101.68 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। वहीं, वसीम के कब्जे से 500-500 रुपये के नोटों की 100 गड्डियों में 50 लाख रुपये मिले। कार से 500-500 रुपये की 57 गड्डियां और 100-100 रुपये की पांच गड्डियों में 29 लाख रुपये बरामद हुए।

आरोपियों की कार से एक पिलास भी मिला है। पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी अंकिता शर्मा ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed