फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meena Devi of Ughaiti has pledged to donate her body.

Budaun News: उघैती की मीना देवी ने लिया देहदान का संकल्प

Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Meena Devi of Ughaiti has pledged to donate her body.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प पत्र भरती मीना देवी। स्रोत कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में उघैती निवासी मीना देवी (51) पत्नी सुरेशचंद्र ने देहदान का संकल्प लिया। इस दौरान विभाग की ओर से उनका पंजीकरण कराया गया और देहदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन और लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार ने देहदान का पंजीकरण कराते हुए उनसे संकल्प पत्र भरवाया। साथ ही देहदान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने मीना देवी को देहदान संकल्प का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर ने मीना देवी के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना करते हुए लोगों से देहदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। कार्यक्रम में एनाटॉमी विभाग सहायक आचार्य डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. ऋषभ सिंह, डॉ. अर्जित आर्य, डॉ. इतिशा चौधरी, पुष्पेंद्र पाल, टिंकू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed