फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical college refuses to admit soldier's dengue victim wife

सैनिक की डेंगू पीड़ित पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने से इंकार किया

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

भारतीय सेना के जवान की डेंगू पीड़ित पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया।ईएमओ की शिकायत दर्ज कराई गई है।आप मरीज को ले आइये मैं भर्ती करा दूंगा।

विज्ञापन
Medical college refuses to admit soldier's dengue victim wife

विस्तार

बदायूं। भारतीय सेना के जवान की डेंगू पीड़ित पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया। परिवार वाले गंभीर हालत में उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। आरोप है कि ईएमओ डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ने उनसे अभद्रता से बात की। परिजनों ने ईएमओ की शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर से दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोती विहार कॉलोनी निवासी कृष्णपाल सिंह भारतीय सेना में सैनिक हैं। उनकी तैनाती इन दिनोंपठानकोट में है। कृष्णपाल की पत्नी रुचि यहां अपने बेटे के साथ रहती हैं। रुचि को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह निजी डॉक्टरों से दवा ले रही थीं। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उनको लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर ईएमओ डॉ. ज्ञानेंद्र यादव थे।
विज्ञापन

रुचि की जेठानी प्रिया का आरोप है कि उन्होंने हालत गंभीर होने पर भी रुचि को भर्ती नहीं किया और अभद्रता की। ज्यादा कहने पर रुचि की जांचों के लिए लिख दिया। एलाइजा जांच में रुचि को डेंगू होने की पुष्टि हो गई। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को रुचि को बरेली रेफर कर दिया गया है। ईएमओ की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप मरीज को ले आइये मैं भर्ती करा दूंगा। इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को तो भर्ती नहीं किया जा सकता। डेंगू की पुष्टि जांच के बाद हुई है। उससे पहले ही परिवार के लोगों ने मरीज को अपनी इच्छा से कहीं बाहर भर्ती करा दिया था। - डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed