फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical College Doctors can submit investigation report today in case of removal of eyes of woman in Badaun

डीएम के आदेश का पालन नहीं: अब तक आंखें चुराने वाले डॉक्टरों को नहीं किया निलंबित, आज सौंप सकते हैं रिपोर्ट

Sat, 16 Dec 2023 11:16 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

UP: बदायूं में महिला के शव से आंखें चुराने के मामले में जेल जाने के बाद भी अभी तक दो डॉक्टरों को निलंबित नहीं किया गया है। साथ ही इस संबंध में विभागीय जांच के आदेश भी नहीं दिए गए। 

विज्ञापन
Medical College Doctors can submit investigation report today in case of removal of eyes of woman in Badaun
महिला के शव से आंखें चुराने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव से आंखें चुराने के मामले में शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लापरवाह बने रहे। दो चिकित्सकों के जेल जाने के बाद भी उनको निलंबित नहीं किया गया तो इस संबंध में विभागीय जांच के आदेश भी नहीं दिए गए। मामला शासन तक पहुंचा तो मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

महिला के शव का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
महिला पूजा के शव से आंखें चुराने का मामला बीती 11 दिसंबर को सामने आया। महिला के पिता की शिकायत पर डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर दोबारा कराए गए पोस्टमार्टम और पुलिस की प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हो गया कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने रिपोर्ट में जमकर लापरवाही की। इसके बाद आरोपी चिकित्सकों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो समितियों का गठन, लेकिन अभी तक जांच नहीं
इस मामले में भले ही डीएम मनोज कुमार की ओर से दो कमेटियां गठित कर दी गईं लेकिन सीएमओ स्तर से इस मामले में घोर लापरवाही बरती गई। और तो और विभागीय जांच के भी निर्देश भी नहीं दिए गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तो मौके पर पहुंचे लेकिन सीएमओ एक बार भी पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे और न ही उन्होंने मोर्चरी को देखने की जहमत उठाई। यह भी पता करने की कोशिश नहीं की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किस स्तर पर चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। यही नहीं दोनों चिकित्सकों के जेल जाने के बावजूद उनको निलंबित नहीं किया गया।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आज सौंप सकते हैं जांच रिपोर्ट
महिला के शव से आंखें निकालने के मामले में डीएम मनोज कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों का बोर्ड भी गठित किया है। उन्हें जांच पूरी करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। वैसे तो दो दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चिकित्सक शनिवार को जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।

डॉक्टरों के बोर्ड ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। शनिवार को रिपोर्ट आ सकती है। फिलहाल सीएमओ को निलंबित करने का कोई आदेश उनके पास नहीं आया है। आदेश आने पर ही कुछ बताया जा सकता है। जेल भेजे गए डॉक्टरों को निलंबित नहीं किए जाने के संबंध में कुछ नहीं कह सकते। - मनोज कुमार, डीएम

सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को निलंबित करने के संबंध में अभी शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश आने के बाद महिला के शव से आंखें चुराने के मामले में जांच की जाएगी। आरोपी डॉक्टरों पर भी कार्रवाई शासन स्तर से होनी है।- डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी, एडी हेल्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed