{"_id":"9ffa9cf2082c37afae6f21a6ccd8d98a","slug":"mdm-did-not-so-the-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम नहीं दिया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
badaun
Updated Sat, 21 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में एक बार फिर मध्याह्न भोजन बनाए जाने को लेकर शिकंजा कसा गया है। मध्याह्न भोजन बनाने में ढिलाई बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस वीना यादव ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों में एमडीएम न बनाए जाने को लेकर तमाम शिकायतें सामने आईं, जो गंभीर हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए स्कूल प्रिंसिपल से साफ कहा कि इसमें शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा माह के पहले सप्ताह में एमडीएम संचालन की आख्या भी सौंपी जाएगी। इसके अलावा औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इसमें जहां भी एमडीएम बनता हुआ नहीं पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन