{"_id":"669c4c161f55ef7ec90e3e05","slug":"mbbs-student-anjali-mishra-won-gold-medal-by-scoring-highest-marks-badaun-news-c-123-1-sbly1018-122680-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एमबीबीएस की छात्रा अंजली मिश्रा ने सर्वाधिक अंक पाकर जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एमबीबीएस की छात्रा अंजली मिश्रा ने सर्वाधिक अंक पाकर जीता गोल्ड मेडल
Sun, 21 Jul 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल काॅलेज की छात्रा अंजली मिश्रा ने सर्वाधिक अंक पाकर गोल्ड मेडल जीता है। साल 2019 में 20 जुलाई को ही एमबीबीएस का बैच शुरू हुआ था। इसे कॉलेज का प्रथम दिवस माना जाता है। कॉलेज परिसर में प्रथम दिवस पर एमबीबीएस परीक्षा पास आउट 400 छात्रों की रिपोर्ट प्राचार्य एनसी प्रजापति ने पेश की। 44 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक पाए हैं।
प्रथम कॉलेज दिवस के अवसर पर मेधावी 44 छात्रों में से 14 को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर एवं 29 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट के हिसाब से प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. केपी सिंह, विशेष अतिथि रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक रुहेलखंड संजीव कुमार सिंह रहे।
एमबीबीएस के समस्त प्रोफेशनल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली 2019 बैच की छात्रा अंजली मिश्रा को “एनसी प्रजापति गोल्ड मेडल अवार्ड” से कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर डाॅ. सुचेता यादव ने संचालन किया। प्रथम कॉलेज मैग्जीन “न्यूक्लियस 2023” का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा संकाय सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. बिमलेश कुमार एवं डाॅ. निकिता द्वारा किया गया। अधीक्षक, प्रोफेसर डॉ. अरूण कुमार , प्राचार्य एनसी प्रजापति, डाॅ. नेहा सिंह आदि ने पांच सौ पौधों का रोपण किया। इस मौके पर डाॅ. नेहा सिंह, डॉ. विपिन कुमार, डाॅ. मुकत्याज हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद