फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mayawati's birthday

जन्मदिन के बहाने बसपा ने दिखाई ताकत

Thu, 15 Jan 2015 11:22 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
mayawati's birthday
बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी सुप्रीमो/ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 59वें जन्मदिन पर यहां अपनी ताकत का अहसास कराया। हालांकि उनके द्वारा जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा हुई थी। जन्मदिन समरोह में बसपा के विधायकों ने चुनावी समर जैसे वक्तव्य दिए और सपा को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड में आयोजित जन्मदिन समारोह के मुख्य अतिथि जोन को-आर्डिनेटर राममूर्ति लाल एडवोकेट ने कहा कि जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया है। यहां संकल्प लें कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे ताकि उनकी बहन मायावती फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकें। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार के गुंडाराज का खात्मा करके ही यह संभव हो सकेगा। जनता तभी अमन चैन से रहेगी।
विज्ञापन

विधायक हाजी मुशर्रत अली बिट्टन भाई ने कहा कि सपा सरकार में अपराधों की बाढ़ आ गई हे। अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। इस सरकार ने भाजपा से हाथ मिलाकर जगह-जगह दंगे करवाए हैं। इससे आम गरीब आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असपा सरकार में अमन, चैन को आज भी जनता याद करती है। मुस्लिम समाज भी चैन से रहा। जन्मदिन पर वह मुस्लिम समाज से यही कहूंगा कि अगले चुनाव में वे बहन मायावती को मुख्यमंद्धी की कुर्सी पर बैठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि हम अपनी नेता का जन्मदिन मना रहे हैं, उन्होंने हमारा और आपका सभी का सम्मान बढ़ाया। सपा शासन में तो रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि सपा शासन से सभी त्रस्त हैं। गरीबों को राशन नहीं, किसानों को खाद बीज नहीं। चीनी मिलों द्वारा भुगतान नहीं। जो उनके परिवार की चीनी मिल है, किसानों को समय से भुगतान हो रहा है। बहन मायावती के आदर्श पर ही प्रदेश का कायाकल्प संभव है। जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति ने कहा कि जनकल्याण के कार्य करते हुए पार्टी कार्यकर्ता संकल्प ले कि बहन मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। शेखूपुर विधान सभा प्रभारी काजी रिजवान, पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने मुस्लिम समाज का हित बसपा में बताया। समारोह में आगामी चुनाव और सपा की खिलाफत ही हावी रही। वहीं भीड़ की ताकत का विरोधियों को आभास कराया गया। इस मौके पर जन्मदिन मनाने के लिए केक काटी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, मिथलेश जाटव, ठा. सुशील कुमार सिंह चौहान, केके उपाध्याय, मनेाज कश्यप, श्याम मनोहर वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, राजीव गुप्ता, श्रीराम चौधरी, मुकेश शर्मा, अरशद अल्वी, मोर सिंह, कप्तान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed