फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mathura-Chhapra special train on the occasion of Chhath Puja

Budaun News: छठ पूजा के मौके पर मथुरा-छपरा विशेष ट्रेन

Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Chhapra special train on the occasion of Chhath Puja
बदायूं। छठ महापर्व के चलते यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष कदम उठाया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से मथुरा छावनी से छपरा तक अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन (05066/05065) चलाई जा रही हैै। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है। ट्रेन 25 और 28 अक्तूबर को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, मथुरा से छपरा के लिए विशेष ट्रेन संख्या 05066 मथुरा छावनी से 25 अक्तूबर की रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सबसे पहले हाथरस सिटी, कासगंज, सोरों से होती हुई बदायूं सुबह 02:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर से होकर अगले दिन रात 10:45 बजे छपरा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

छपरा से मथुरा तक वापसी में यह ट्रेन संख्या 05065 के नाम से चलेगी। छपरा से 28 अक्तूबर की रात 8:00 बजे ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन से होकर बदायूं शाम 03:42 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 7:20 बजे मथुरा छावनी पहुंंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 14 साधारण द्वितीय/ शयनयान श्रेणी के कोच हैं। इसके अलावा दो एसएलआर (सीटिंग कम लगेज रेक) कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed