फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   maternal uncle died at Kachla Ghat, nephew missing

Budaun News: कछला घाट पर बहे मामा की मौत, भांजा लापता

Fri, 21 Apr 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
maternal uncle died at Kachla Ghat, nephew missing
देवता को स्नान कराने के लिए दोनों हाथरस-आगरा से आए थे परिजनों के साथ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/कछला (बदायूं)। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार को कछलाघाट आए हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के ऊंचागांव रसमई निवासी राजेश कुशवाहा (16) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ बहे आगरा निवासी भांजे गौरीशंकर गंगा की तलाश में जुटे गोताखोरों को शाम तक सफलता नहीं मिल पाई।

हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। राजेश कुशवाहा पुत्र स्व. नेत्रपाल कुशवाहा और उसके बड़े भाई नीरज ने देवता को गंगा स्नान कराने का पिछले दिनों संकल्प लिया था। इसके लिए राजेश निजी वाहनों से परिजनों और रिश्तेदारों के साथ आया था। रिश्तेदारों में शामिल आगरा निवासी राजेश का 15 साल का भांजा गौरीशंकर पुत्र रामेश्वर भी शामिल था। दोनों नहाते समय बह गए। परिजनों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने पंखिया नगला से भी गोताखोरों को बुला लिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद राजेश का शव बरामद कर लिया गया। गौरीशंकर की तलाश में एक दर्जन गोताखोरों को लगाया गया। निजी मोटरबोट से भी खोजबीन की गई, मगर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




जहां हादसा हुआ, वहां गहराई अधिक थी। पिछले कुछ दिनों से जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। राजेश के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

---------------------



हादसे से पहले एक-दूसरे के मोबाइल से फोटो खिंंचवाए
- कछला घाट पर हादसे से पहले राजेश और गौरीशंकर अपने परिजनों के साथ घाट पर घूमते दिखे। उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल फोन से फोटो भी खिंचवाए। गंगा किनारे खड़े होकर सेल्फी ली। हादसे के बाद उनके परिजनों ने गोताखोरों को बताया कि गौरीशंकर अपने मामा राजेश से भले ही एक साल छोटा है, लेकिन वह राजेश से काफी लगाव रखता था। इसीलिए दोनों एक साथ ही डुबकी लगाने के लिए गंगा में बढ़ गए थे। दोनों में पहले कौन बहा, इसे लेकर पसोपेश के बीच गोताखोर ओमकार ने बताया कि गौरीशंकर बहने लगा, तभी उसका मामा आगे बढ़ा और वह भी बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------



महाशिवरात्रि पर बह गए थे एमबीबीएस के तीन छात्र

कछला घाट पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। महाशिवरात्रि वाले दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस के कई छात्र गंगा स्नान के लिए घाट चले गए थे, जिनमें से तीन बह गए। तीनों के अगले दिन शव बरामद हुए थे। तीन दिन पहले कछला पुल के पास ही डुबकी लगाते समय राजस्थान में धौलपुर जिले के सोहा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी ड्राइवर कुंजबिहारी (21) की मौत हो गई थी। इससे पहले भी हादसों में श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। ज्यादातर हादसे पुल के पास हुए हैं। पुल के पिलर के पास गहराई अधिक है।




---------------

- कछला घाट पर बहे दो किशोर में हाथरस जिले के राजेश का शव बरामद कर लिया गया है। लापता गौरीशंकर की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। जल्द ही उसे भी खोज लिया जाएगा। उसके सकुशल मिलने की उम्मीद काफी कम है।



- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed