{"_id":"1ada88ebed4ef6fef8e60c036943ee6a","slug":"master-honor-will-now-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मास्टर साहब लगाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मास्टर साहब लगाएंगे पौधे
बदायूं।
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए फरमान भी जारी किए हैं। बोले, हर शिक्षक को अब अपने विद्यालय में एक पौधा अवश्य लगाना होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी। अगर स्कूल समय में कोई शिक्षक-कर्मचारी उनके कार्यालय आता है, तो उस दिन का वेतन काटा जाएगा।
सोमवार को बीएसए ने अपनी प्राथमिकता को दोहराया। कहा कि सबसे पहले स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास होगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों पर भी खास ध्यान रहेगा। वार्डन और एकाउंटेंट की हाजिरी रात 10 बजे तक किसी भी समय मोबाइल पर ली जा सकती है। इसके लिए बा स्कूलों के बच्चों से भी बात होगी। बा स्कूल की बालिकाओं को मीनू के अनुसार ही शुद्ध भोजन दिलाया जाएगा। जहां कहीं कमी मिलेगी, वहां की वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने कहा कि अब उनके कार्यालय आने वाले हर व्यक्ति को रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने होंगे। वह क्यों आए हैं? इसका कारण भी स्पष्ट करना होगा। इसके लिए एक कर्मचारी की आज से ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं में होने लगा सुधार
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि वह हर काम को समय से निपटाएं। बेवजह किसी को यहां न बुलाएं। सोमवार को कार्यालय में बिजली आदि की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाने लगा।
बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
यूपी टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसए एपी शर्मा से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय आदि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बीएसए ने कहा कि उनके स्तर की जितनी भी समस्याएं हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। बीएसए के कहने के बाद प्रतिनिधिमंडल लेखाधिकारी से मिला और मानदेय जारी करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चक्रेश कुमार,राजेश सक्सेना, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार अग्रवाल आदि थे।